फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव के तरीके बताए

Mon, 07 Sep 2026 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विशेषज्ञों को स्मृति चिन्ह भेंट करते एसोसिएशन के पदा​धिकारी। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक पेंशनर्स एंड रिटायरीज एसोसिएशन सर्कल यमुनानगर की ओर से वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल फ्रॉड से बचाने और आधुनिक तकनीक की जानकारी देने के लिए सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार का आयोजन सन ब्राइट ओवरसीज एवं सन डिजी अकेडमी के सहयोग से किया गया।
सर्कल अध्यक्ष चमन लाल कैंसे ने बताया कि वर्तमान समय में डिजिटल फ्रॉड की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में वरिष्ठ नागरिकों के लिए डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित इस्तेमाल करना और साइबर ठगी के तरीकों को समझना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

सेमिनार में विभिन्न डिजिटल सुविधाओं, मोबाइल एप्लीकेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही डिजिटल माध्यमों का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करने और धोखाधड़ी से बचाव के उपाय भी बताए गए। सर्कल सचिव एसपी कांबोज ने
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डिजिटल धोखाधड़ी की घटनाओं को देखते हुए जिला स्तर पर भी ऐसे जागरूकता एवं प्रशिक्षण सेमिनार आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा सके। पेट्रन हरजीत सिंह लांबा ने सन ब्राइट ओवरसीज एवं सन डिजी अकेडमी की टीम का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें