फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नुक्कड़ नाटक से बताए नशे के दुष्परिणाम बताए

Tue, 27 Oct 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
आर्य समाज के कार्यक्रम में नाटक की प्रस्तुति पर मिला सम्मान दिखाते विद्यार्थी। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। डीएवी पब्लिक स्कूल प्रोफेसर कॉलोनी के आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने नशामुक्त भारत विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर नशे के दुष्परिणामों को उजागर किया। विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।
आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि उपसभा हरियाणा एवं आर्य युवा समाज हरियाणा के तत्वावधान में 15 से 24 अक्तूबर तक चले प्रेरणा सप्ताह के दौरान प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया है। नाटक के माध्यम से बताया गया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ उसके पारिवारिक व सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करता है।
विज्ञापन

नशे की लत व्यक्ति को कमजोर करने के साथ परिवार और समाज के लिए भी गंभीर समस्या बन जाती है। विद्यार्थियों ने अपने अभिनय से समझाया कि नशे की समस्या से निपटने के लिए जागरूकता, सकारात्मक सोच और सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। परिवार का सहयोग मिलने पर नशे की लत से बाहर निकलने की राह आसान होती है।
विज्ञापन

प्राचार्य विजय कुमार काशिव ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखना स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण के लिए जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की अपील की। गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। नाटक ने यह संदेश दिया कि नशामुक्त समाज बनाने के लिए समुदाय की भागीदारी भी आवश्यक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें