फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को बताए योग करने के फायदे

Fri, 22 May 2026 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
व्यासपुर के राजकीय विद्यालय में योगाभ्यास करते विद्यार्थी। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को है। इसके उपलक्ष्य में आयुष विभाग की ओर से जिले के विभिन्न विद्यालयों में 21 से 23 मई तक तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविर में आयुष विभाग की ओर से विद्यार्थियों को योग का अभ्यास कराया जा रहा है। साथी योग के फायदे बताए जा रहे हैं।
इसी कड़ी में खंड व्यासपुर के विभिन्न विद्यालयों में शिविरों के दौरान आयुष विभाग के सहायक रवि कुमार, रंजू देवी, विकास कुमार सहित विद्यार्थियों, अध्यापकों व आमजन को योगासन, प्राणायाम व ध्यान क्रियाओं का अभ्यास करा रहे हैं। शिविर में प्रतिभागियों को योग से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, मानसिक तनाव कम करने और शारीरिक रोगों से बचाव की जानकारी भी दी जा रही है।
विज्ञापन

योग सहायकों ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ व मन शांत रहता है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे पूरी दुनिया अपना रही है। शिविरों से विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वास्थ्य के प्रति प्रेरित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी प्रतिभा भाटिया ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जागरूकता गतिविधियां करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि योग से शरीर स्वस्थ रहता है और बीमारियों से बचाव होता है। उन्होंने विद्यार्थियों, अभिभावकों और आम लोगों से योग अपनाकर स्वस्थ रहने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें