प्रतापनगर। हरियाणा कश्यप राजपूत सभा की प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन चुहड़पुर कला में किया गया। मुख्य अतिथि इंद्री विधायक रामकुमार कश्यप रहे। सभा के प्रदेश अध्यक्ष समे सिंह कश्यप ने गीता राम सरपंच चुहड़पुर कला, राजकुमार कश्यप पूर्व सरपंच तुगलपुर, सुलेख चंद कश्यप पूर्व चेयरमैन मार्केट कमेटी छछरौली व बलबीर कश्यप प्रताप नगर को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया। वहीं सुमित कश्यप जगाधरी को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, लालचंद कुटीपुर, सुमेर कश्यप जागधौली और अमरजीत कश्यप गणौली को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। श्रवण कश्यप सरपंच हैदरपुर, सुरिंदर कश्यप सरपंच लाकड़, रामशरण कश्यप सरपंच पाजूपुर तथा रमेश कश्यप जयधर को जिला सचिव नियुक्त किया गया। संवाद