फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने किया ठेका सील

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडा खेड़ा गांव के खेतों में बने शराब के ठेके को आबकारी व कराधान विभाग ने सील कर दिया। दरअसल गांधी जयंती को ड्राई डे होने के कारण यह ठेका खुला था। इसकी सूचना मिलते ही विभाग ने छापेमारी कर दी। आबकारी विभाग के अधिकारी एक्साइज इंस्पेक्टर नरेंद्र शर्मा ने मौके पर पहुंच कर शराब के ठेके को सील कर दिया। एक्ससाइज इंस्पेक्टर ने ठेके को सात दिन के लिए सील कर दिया। जांच अधिकारी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि उन्हें गुप्त रूप से सूचना प्राप्त हुई थी कि गांव मुंडा खेड़ा में सेल्समेन अवैध रूप से शराब का ठेका खोलकर शराब बेच रहे हैं जिसकी सूचना पर हम मौके पर पहुंचे और ठेके को बंद करके उसे सील कर दिया है। ऐसे में यदि ठेका संचालक ने कोई गड़बड़ी करने की कोशिश की तो इससे बड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें