फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सीसीटीवी की निगहबानी में 60 केंद्रों पर होगी परीक्षा

Sun, 26 Feb 2023 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जिले में बोर्ड की परीक्षाएं 58 नहीं 60 केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में होंगी। शिक्षा विभाग ने दो केंद्र बढ़ा दिए हैं। वहीं नए केंद्रों पर भी बोर्ड के मानकों के अनुसार नकल रहित परीक्षा के लिए सभी बंदोबस्त पूरे कर दिए गए हैं। इसे लेकर शनिवार को अधिकारियों ने केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा के इंतजाम का अंतिम निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने कर्मचारियों को इससे संबंधी दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को एक केंद्र के कमरे की खिड़की का दरवाजा जाम मिला। जिसे निर्देश देकर तुरंत ठीक करवा दिया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कुुमार कौशिक ने खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ केंद्रों का निरीक्षण किया। इस बार 60 केंद्रों पर दसवीं, 12वीं के 15303 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा स्कूल के साथ ओपन बोर्ड विद्यार्थियों की भी होगी। केंद्रों परीक्षा के लिए जिले को उपमंडल स्तर पर विभाजित किया गया है। जिले में कुल तीन उपमंडल हैं। इसके लिए जगाधरी, बिलासपुर व रादौर के अनुसार केंद्र बनाए गए हैं। सबसे ज्यादा केंद्र बिलासपुर उपमंडल में हैं। इस मंडल में बिलासपुर के साथ छछरौली, प्रतापनगर, साढौरा क्षेत्र भी आता है। जिस कारण यहां पर विद्यार्थियों की संख्या सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन

नकल रहित परीक्षा करवाने को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से उप जिला शिक्षा अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है। वहीं शुक्रवार को शहर के मुकंद लाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सभी अधीक्षकों को परीक्षा सामग्री वितरित कर दी गई। अधीक्षकों को लेखन सामग्री, प्रश्न पत्र के बैग व अन्य सामान सौंप दिया गया है। परीक्षा के दिन सभी केंद्रों पर निर्धारित साढ़े 10 बजे से
बोर्ड के शेड्यूल के अनुसार यह कार्यक्रम 24 फरवरी को होगा। बोर्ड की ओर से 23 फरवरी को सभी जिलों में परीक्षा संबंधी सामग्री व बैग भेज दिए जाएंगे। जबकि पर्यवेक्षकों को 24 फरवरी को यह सामग्री वितरित की जाएगी। इसके लिए शहर के मुकंद लाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल को वितरण केंद्र बनाया गया है। जहां सुबह नौ बजे वितरण कार्यक्रम होगा और सामग्री दी जाएगी। इसमें प्रश्न पत्र, लेखन सामग्री सहित अन्य वस्तुएं होगी। 27 फरवरी से सभी केंद्रों पर सुबह 10:30 बजे तक सभी परीक्षकों को प्रश्न पत्रों की पेटियां पहुंचाई जाएंगी। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होगी।
जिले को उपमंडल स्तर पर विभाजित करके परीक्षा के लिए 60 केंद्र बनाए गए हैं। जिसके तहत सबसे ज्यादा केंद्र बिलासपुर उपमंडल में बनाए गए हैं। विभाग की ओर से जगाधरी खंड में दो केंद्र बढ़ाए गए हैं। अब मुकंद लाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल और एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक के बजाए दो-दो केंद्र होंगे। इसके बाद जगाधरी उपमंडल में कुल 27 केंद्र हो गए हैं। वहीं बिलासुपर में भी कुल 27 केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा रादौर उपमंडल में कुल छह केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर दोनों कक्षाओं के 15303 विद्यार्थियों की परीक्षा होगी। जिले में दसवीं के 7649 विद्यार्थियों की परीक्षा होगी। जबकि 12वीं में कुल 7654 विद्यार्थी हैं।

एक कमरे में बैठेंगे 24 विद्यार्थी
बोर्ड प्लानिंग के अनुसार केंद्र के हर कमरे में सिर्फ 24 विद्यार्थी ही बैठने की व्यवस्था होगी। किसी कमरे में 24 से ज्यादा विद्यार्थी नहीं बैठाए जाएंगे। वहीं 24 विद्यार्थियों पर एक परीक्षक व केंद्र पर एक अधीक्षक नियुक्त रहेगा। इसके अलावा चेकिंग स्टाफ सहित अन्य भी तैनात रहेंगे। परीक्षकों की ड्यूटी बदलती रहेगी और संख्या के अनुरूप ही इसका निर्धारण किया जाएगा।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नकल रहित परीक्षा करवाने को लेकर सभी बंदोबस्त किए गए हैं। परीक्षा के लिए पहले 58 केंद्र बनाए गए थे, जिनकी संख्या अब 60 कर दी गई है। सभी अध्यापकों व कर्मचारियों को परीक्षा संबंधी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। केंद्रों पर सीसीटीवी लगाए गए हैं। - विनोद कुमार कौशिक, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें