कार्यक्र्तम में भाग लेने पहुंचे जगाधरी विधायक कंवरपाल गुर्जर।
- फोटो : Yamuna Nagar
हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के परीक्षार्थियों के लिए हर 50 किलोमीटर के दायरे में परीक्षा केंद्र बनाएं जाएंगे। सरकार के इस फैसले से लाखों युवाओं को फायदा होगा। यह कहना है जगाधरी से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक कंवर पाल गुर्जर का। उन्होंने कहा कि युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार कटिबद्ध है और हर वर्ग के लिए योजनाएं ला रही है ताकि हर वर्ग का उत्थान हो सके। किसानों के लिए भी वर्तमान सरकार ने बहुत घोषणाएं कर दी हैं। इसी प्रकार युवा वर्ग के लिए भी परीक्षा केंद्र उनके नजदीक बनाना एक बहुत बड़ी खुशखबरी है।