फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

53 केंद्रों पर हुई जेई पदों की परीक्षा

Mon, 09 Nov 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पब्लिक हेल्थ व पंचायत विभाग के जेई (जूनियर इंजीनियर) पदों के लिए जिले में 53 केंद्रों पर रविवार को लिखित परीक्षा हुई। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचपीएससी) पंचकूला की ओर से आयोजित परीक्षा में विभिन्न जिलों के हजारों परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। दोनों परीक्षाओं के शुरू होने पूर्व और खत्म होने पर केंद्रों के बाहर ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ी नजर आई।
विज्ञापन


कई मार्गों पर जाम की स्थिति बन गई। सुबह से शाम तक परीक्षा देने आए व देकर लौटते हुए परीक्षार्थियों की बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन की भीड़ रही। बसों व ट्रेनों में बढ़ी भीड़ के बीच खासकर परीक्षार्थियों को दिक्कतों से दो-चार होना पड़ा।

बता दें कि जिले में बने 53 केंद्रों पर रविवार को सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 बजे तक जूनियर इंजीनियर (सिविल) पंचायत विभाग व दोपहर बाद तीन से शाम 4:30 बजे तक जूनियर इंजीनियर (सिविल) जनस्वास्थ्य विभाग की की लिखित परीक्षा हुई।
विज्ञापन


इसको लेकर प्रशासन की ओर से सुबह छह से रात आठ बजे तक शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों के गुजरने पर पाबंदी रही। जबकि अंबाला से आने वाले भारी और कार्मिशयल वाहनों के रूट बदले गए। परीक्षा और इसी दौरान जिले में सीएम मनोहर लाल खट्टर के आगमन को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए चौक-चौराहों पर स्थानीय व बाहर से आए पुलिस कर्मी तैनात रहे।

थमा दिए दो रुपये के पैन, न पर्याप्त रोशनी व न बेंच सपाट
एचपीएससी की पब्लिक हेल्थ व पंचायत विभाग में जेई पदों के लिए हुई परीक्षा के दौरान केंद्रों के अंदर के हालात जानने के लिए अमर उजाला ने शहर के कई केंद्रों से परीक्षा देकर लौटे परीक्षार्थियों से बातचीत की। कई परीक्षार्थियों ने केंद्रों के अंदर अव्यवस्था और ठीक व्यवहार न किए जाने की बात कही।

मेवात के सबीर अहमद ने कहा कि उन्हें परीक्षा केंद्र में जाने पर दो रुपये का पतला पैन थमा दिया गया, जिससे लिखने में परेशानी हुई। इसके अलावा अंदर न तो उचित लाइट का प्रबंध था और न ही बेंच पूरी तरह सपाट थे। अंधेरे व टूटी फूटी बेंच पर परीक्षा देने में दिक्कत का सामना करना पड़ा।

चंडीगढ़ सेक्टर-19 के साजन ने कहा कि कुछ समय पहले उनका एक्सीडेंट हुआ था। इस दौरान हाथ में फ्रेक्चर था, इसलिए कलाई को सीधा रखने को पट्टी बांधनी जरूरी है। किंतु केंद्र में उसके बार-बार कहने पर भी पट्टी समेत अंगुली से अंगूठी भी उतरवा दी गई।

रायपुर के चमन ने कहा कि परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों के सामान को जमा कराने के लिए कोई सुविधा नहीं दी गई। इस कारण परीक्षार्थियों को मजबूरन बाहर दुकानों पर 20-20 रुपये देकर बैग व अन्य सामान जमा कराने पड़े। जबकि केंद्र में बने सिक्योरिटी रूम में सामान नहीं रखने दिया गया।

सोनीपत सेक्टर-12 के विशाल कटारिया ने कहा कि उसने पहले भी कई परीक्षाएं दी हैं, किंतु इस बार व्यवस्था काफी अच्छी मिली। आने-जाने व रहने में थोड़ी परेशानी जरूर हुई, किंतु परीक्षा समय अनुसार व व्यवस्थित ढंग से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें