फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के लिए चलेंगी नई बसें : खट्टर

Sun, 08 Nov 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एक हफ्ते में दूसरी बार जिले का दौरा किया। सीएम रविवार को जिले में आयोजित चार कार्यक्रमों में पहुंचे। इनमें दो कार्यक्रम यमुनानगर, एक जगाधरी और एक छछरौली में आयोजित किया गया।
विज्ञापन


खट्टर ने पेपर मिल ग्राउंड में उत्तराखंड समाज प्रतिनिधि सभा हरियाणा की ओर आयोजित उत्तराखंड दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने समाचार पत्रिका हिलांस दर्पण का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों और स्थानों से उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों के लिए बसों के नए रूट शुरू करने व बसों की समयसारणी में परिवर्तन के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

उत्तराखंड के लिए विभिन्न स्थानों से अतिरिक्त रेल गाड़ियां चलाने के लिए भी रेलवे विभाग को हरियाणा सरकार द्वारा पत्र लिखा जाएगा। उन्होंने जोशीमठ उत्तराखंड को एक फोर्स वाहन देने की घोषणा की। उनकी उपस्थिति में मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा ने उत्तराखंड समाज प्रतिनिधि सभा हरियाणा के प्रधान भारत भूषण जुयाल को इस फोर्स वाहन की चाबी सौंपी।
विज्ञापन


इस फोर्स वाहन की मदद से सर्द ऋतु शुरू होते ही भगवान बद्रीनाथ की मूर्ति को जोशीमठ में लाने व ग्रीष्म ऋतु शुरू होते ही भगवान बद्रीनाथ की मूर्ति को जोशीमठ से बद्रीनाथ धाम में ले जाने का कार्य किया जा सकेगा।

धर्मशालाओं के निर्माण के लिए अनुदान
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड गढ़वाल सभा यमुनानगर व कुमांऊ हितकारी सभा यमुनानगर को समाज की दो धर्मशालाओं के निर्माण के लिए 5-5 लाख रुपये की राशि तथा उत्तराखंड समाज प्रतिनिधि सभा हरियाणा को उत्तराखंड के लोगों की भलाई के लिए विभिन्न कार्यों को पूरा करने के लिए 11 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की।

सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश
समारोह में उत्तराखंड की लोक कलाओं व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी, बिशन सिंह हरियाला, किसना बगोट व दीपापंत  व साथी कलाकारों ने गढ़वाली व कुमाऊनी लोकगीत व लोक नृत्यों की ढोल, दमाऊं, मशकबाज व रणसिंगा के साथ प्रस्तुति दी।

समारोह में हरियाणा भाजपा के संगठन मंत्री सुरेश भट्ट, उत्तराखंड समाज प्रतिनिधि सभा हरियाणा की प्रांतीय कार्यकारिणी के यमुनानगर के प्रधान भारत भूषण जुयाल ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा स्पीकर कंवर पाल, मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा, साढौरा के विधायक बलवंत सिंह, यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, डीसी डॉ. एसएस फुलिया, पुलिस अधीक्षक अरुण सिंह, पेपर मिल के महाप्रबंधक एमके गुप्ता, भाजपा नेता योगेश बुडाकोटी, भाजपा के वरिष्ठ एवं युवा नेतागण, उत्तराखंड के हजारों पुरुष, महिलाएं, युवा एवं बच्चे मौजूद रहे।

पर्यटकों को मिलेंगी सुविधाएं
सीएम खट्टर ने खिजराबाद में राष्ट्रीय उद्यान कलेसर में पर्यटकों के प्रवेश कार्यक्रम का शुभारंभ किया।  सीएम ने चार सफारी गाड़ियों के काफिले को हरी झंडी देकर रवाना किया। ओएसडी कप्तान भूपेंद्र सिंह ने कहा कि नेशनल पार्क में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अन्य राज्यों के पार्कों की तरह कैंटीन और टिकट विंडो और कैंटीन का निर्माण कराया गया है। इसे आज जनता के लिए खोल दिया गया। प्रिंसिपल ऑफ चीफ कंर्जवेटर अमरेंद्र कौर ने कहा कि वन विभाग में बने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा कैंटीन का संचालन किया जाएगा। इसमें चाय, नाश्ता और गिफ्ट शॉप भी खोली गई है जिसमें स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा बनाए गए उपहार भी निर्धारित मूल्यों पर दिए जाएंगे। कलेसर जंगल में घूमने जाने के लिए टिकटों का भी मूल्य निर्धारित किया गया है। इस मौके पर स्कूली बच्चों को भी जंगल की सैर कराई गई। टिकट विंडो से कलेसर नेशनल पार्क में अंदर घूमने जाने वालों और प्रकृति व वन्य जीवों को देखने वालों के लिए वन्य प्राणी विभाग के कार्यालय में से टिकट लेकर अंदर घूमने के लिए जाया जा सकेगा। वन्य प्राणी विभाग इसके लिए वाहन और गाइड भी मुहैया कराएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें