फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बम की धमकी के चार दिन बाद भी सुरक्षा ढीली

Tue, 20 Jan 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बिना चेकिंग के जिला सचिवालय में जाते लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। 16 जनवरी को यमुनानगर जिला सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी भरी ईमेल मिलने के चार दिन बाद भी सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में है। धमकी सीटीएम पीयूष गुप्ता को उनके आधिकारिक ईमेल पर भेजी गई थी। सूचना मिलते ही उस दिन प्रशासन और पुलिस ने तीन मंजिला सचिवालय के कोने-कोने की तलाशी ली थी।
बम स्क्वायड की टीम ने हर कमरे, गलियारे और आसपास के क्षेत्र को खंगाला, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। चार दिन बीत जाने के बाद सचिवालय परिसर में उस धमकी का कोई खास असर दिखाई नहीं दे रहा है। रोजाना बड़ी संख्या में लोग बिना किसी सघन जांच के सचिवालय में आ-जा रहे हैं। न तो प्रवेश द्वार पर नियमित तलाशी हो रही है और न ही आगंतुकों की कड़ी निगरानी नजर आ रही है।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है कि धमकी भले ही झूठी साबित हुई हो, लेकिन इसे हल्के में लेना ठीक नहीं है। प्रशासन को स्थायी सुरक्षा इंतजामों पर ध्यान देना चाहिए। इस मामले में पुलिस द्वारा डीडीआर दर्ज की जा चुकी है। पुलिस का दावा है कि धमकी भरी ईमेल कहां से भेजी गई और इसके पीछे कौन है, इसकी गहन जांच की जा रही है। साइबर सेल की मदद से मेल की तकनीकी जानकारी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन

उधर, पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने कहा कि मामले की जांच लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही है। जिला सचिवालय में आने वाले प्रार्थियों और आगंतुकों की बीच-बीच में तलाशी ली जा रही है। जरूरत पड़ने पर सुरक्षा व्यवस्था और सख्त की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें