शहर की एक कॉलोनी से दिसंबर 2020 में लापता हुई 15 साल की किशोरी का अब तक कोई सुरागन नहीं लग पाया। पुलिस किशोरी की तलाश में लगी हुई है। मामले में शहर थाना पुलिस ने चार दिसंबर 2020 को केस दर्ज किया था। व्यक्ति ने पुलिस को बताया था कि उसकी 15 साल की बेटी तीन दिसंबर 2020 को घर से बिना बताए चली गई। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच अधिकारी एएसआई सुषमा ने बताया कि पुलिस लापता किशोरी की लगातार तलाश कर रही है।