फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तंजानिया में कारोबार की संभावनाएं तलाश लौटे उद्यमी, सीएम से मिले

Sat, 05 Aug 2023 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। जिले के प्लाईवुड उद्योगपति हाल ही में तंजानिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर टूर से आए हैं। इसका नेतृत्व पूर्व हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रामनिवास गर्ग ने किया। इसके लिए उद्यमी तंजानिया देश की राजधानी दार-ए-सलाम गए थे। वहां से लौटने के बाद उद्यमियों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से चंडीगढ़ आवास पर मुलाकात की। इसका उद्देश्य तंजानिया में व्यापार की नई संभावनाओं को खोजना था।
विज्ञापन

चेयरमैन राम निवास गर्ग ने बताया कि तंजानिया टूर पर जाने से व्यापारियों को काफी लाभ होगा। इससे कारोबार और आयात निर्यात के काफी अवसर मिलेंगे, जिससे राज्य में रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा कि आयात निर्यात व कारोबार में व्यापारियों को समस्या आती है तो वे विभाग से चर्चा कर सकते हैं। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री से तंजानिया ट्रेड फेयर के बारे में व्यापारिक विषयों पर चर्चा की। प्लाईवुड एसोसिएशन जगाधरी के प्रधान सतीश चौपाल ने कहा कि इस टूर से व्यापारियों को काफी लाभ होगा। इससे जिले के प्लाईवुड व्यापार में इजाफा होगा। उद्यमियों को विदेशों में व्यापार के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें