फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कमेटी डालने के नाम पर ठगे 60 लाख रुपये

Sat, 05 Aug 2023 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन




यमुनानगर। जगाधरी के डाॅ. महेश शर्मा ने कुछ लोगों पर एक करोड़ रुपये की कमेटी का झांसा देकर 60 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। शहर जगाधरी पुलिस ने एसपी के आदेश पर आरोपियों पर धोखाधड़ी व कागजात चोरी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक आरोपियों ने आरोपियों ने उसके क्लीनिक से कमेटी की ओर से रुपये लौटाने के फैसले के कागजात भी चोरी कर लिए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों में अमित व संजय, पंजेटो निवासी दिलशाद, दुर्गा गार्डन निवासी संजीव कुमार, अंबाला के गांव मिल्कशेखा निवासी गुरविंद्र सिंह, जसविंद्र कौर, नवदीप सिंह, कमनप्रीत कौर व कुलवंत कौर शामिल हैं।
विज्ञापन

जगाधरी के लक्कड़ हारान गली निवासी डाॅ. महेश शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका जगाधरी में क्लीनिक है। यहां की राजा साहब गली निवासी अमित कुमार, अमर विहार निवासी संजय व अन्य कमेटी (चिट फंड) डालने का काम करते है। आरोपियों ने उसे विश्वास दिलाया कि वे संपन्न परिवारों से है। पिछले साल आरोपियों ने उसे कमेटी डालकर एक साथ पैसा लेने का झांसा दिया। चिकित्सक के मुताबिक आरोपियों ने सोची समझी साजिश के तहत उसके साथ ठगी करने की नीयत से एक करोड़ रुपये की कमेटी डलवाई थी। अभी भी आरोपियों पर उसके 60 लाख रुपये बकाया है। जब उसने आरोपियों से बकाया रुपये मांगे तो उन्होंने मना कर दिया। इस मामले में 27 जुलाई 2022 को कमेटी के सदस्यों की बैठक हुई, जिसमें आरोपी अमित कुमार ने एक स्टांप पेपर पर कमेटी की कुछ शर्तें और जल्द रुपये देने के निर्णय के बारे में जानकारी दी। इसके बाद भी अमित कुमार व संजय कुमार ने उसे कमेटी के बकाया रुपये देने से मना कर दिया। चिकित्सक के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ पहले भी पटियाला के थाना शहर राजपुरा, अंबाला जिला के थाना पंजोखरा में व जगाधरी में धोखाधड़ी, ब्लैकमेल व जानलेवा हमला करवाने के आरोपों में केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें