फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना राहत फंड में उधमियों ने एक लाख एक हजार रुपये का चैक सौपा

विज्ञापन
चैक सोपते हुए। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
यमुनानगर। हरियाणा सरकार में कैबिनेट शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने बताया  कि जगाधरी के एल्युमिनियम यूटेंसिल मैनुफैक्चर एसोसिएशन ने हरियाणा कोरोना राहत फंड में एक लाख एक हजार रुपये का चैक राहत कोष में देकर मानवता का परिचय दिया है। कोरोना वायरस से लड़ाई में सामाजिक संस्थाओं के साथ बड़े पैमाने पर व्यवासायिक इकाइयों के लोग भी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं और आज उसी कड़ी के अंतर्गत एल्युमिनियम यूटेंसिल मैनूफैक्चर एसोसिएशन ने अपने सदस्यों के एक लाख  एक  हजार रुपये का चैक हरियाणा कोरोना रिलीफ फंड में कैबिनेट शिक्षा मंत्री कंवरपाल को भेंट किया। इस मौके पर प्रधान पवन सोनी,सचिव प्रशांत गर्ग,समासेवी मनोज गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, राजेश बंसल,अनिल छाबड़ा,युवा भाजपा नेता निशचल चौधरी,तेजपाल शर्मा, निकुंज गर्ग व भाजपा मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें