गांव जाटावाला में दो पक्षों में हुए विवाद के बाद एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के युवक पर हमला कर धारदार हथियारों से वार कर घायल कर दिया। हमलावरों ने बीच बचाव में आए परिवार के अन्य लोगों को भी नहीं बख्शा। छछरौली थाना पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव जाटांवाला निवासी तारीफ ने बताया कि वह अपनी मौसी रहीसा के घर पर बैठा था। तभी गांव के ही शहजाद, रिजवान, सुफियान, अरशद, साजिद, आरिफ, गालिब हथियार लेकर उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने धारदार हथियारों से उन पर हमला कर जख्मी कर दिया। इस दौरान बीच बचाव में आए नौशाद व सूफियान पर भी हमलावरों ने वार कर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इसकी शिकायत उन्होंने थाने में दी।