फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ईएनटी छुट्टी पर, ओपीडी बंद, मेडिकल के लिए भटक रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल की एकमात्र ईएनटी (कान, गला व नाक) डॉक्टर शशि चार दिन से छुट्टी पर चल रही हैं। उनके छुट्टी पर जाने से न केवल अस्पताल में कान, गला व नाक की ओपीडी नहीं हो रही, बल्कि मेडिकल कराने वाले लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरीज व मेडिकल कराने के लिए चार दिन से अस्पताल में आते हैं, परंतु डॉक्टर की खाली कुर्सी को देख कर वापस लौट जाते हैं। जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

डॉ. शशि जिला नागरिक अस्पताल की एकमात्र ईएनटी हैं। इसलिए उनके पास रोजाना उपचार के लिए मरीजों का तांता लगा रहता है। डॉ.शशि अस्पताल से तीन दिन की छुट्टी लेकर गई थीं। सोमवार को उन्हें ड्यूटी पर वापस लौटना था, परंतु सोमवार को अचानक तबीयत खराब होने की वजह से डॉक्टर अस्पताल में नहीं आ सकीं। तीन दिन से मरीज अपने कान, गला व नाक संबंधित समस्याओं को लेकर जिला नागरिक अस्पताल में आ रहे थे।
सोचा था कि रविवार को छुट्टी के बाद सोमवार को डॉक्टर आएंगी तो उनका उपचार हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सोमवार को भी मरीजों को बिना उपचार के वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

धक्के खा रहे लोग ः जिन युवाओं की सरकारी नौकरी लगती है उन्हें संबंधित विभाग में ज्वाइनिंग से पहले जिला अस्पताल में डॉक्टर से अपना मेडिकल करवा कर स्वस्थ होने का प्रमाण पत्र देना होता है। इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों और राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए दोपहर का मिड डे मिल बनाने वाली हेल्परों को भी हर साल फिटनेस प्रमाण पत्र देने के लिए मेडिकल कराना होता है।
मेडिकल के लिए ईएनटी से जांच करनी जरूरी है। परंतु ईएनटी के न होने से उनके भी मेडिकल नहीं हो पा रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशान वह लोग हैं जिन्हें सरकारी नौकरी के लिए ज्वाइन करना है। परंतु ईएनटी की जांच न होने से वह नौकरी पर ज्वाइन नहीं कर पा रहे हैं।  
जिला नागरिक अस्पताल की पीएमओ डॉ. नवजोत कौर ने बताया तीन दिन की छुट्टी के बाद ईएनटी डॉ. शशि अचानक तबीयत खराब होने से सोमवार को ड्यूटी पर नहीं आ सकी। तबीयत ठीक रही तो वह मंगलवार को आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें