फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: वेतन विसंगति के विरोध में इंजीनियर्स मुखर

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। मांगों को लेकर विभिन्न विभागों के इंजीनियर्स ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ऐसे में नाराज चल रहे इंजीनियर्स ने सरकार को 15 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया है। इसके बाद इंजीनियर्स हड़ताल पर चले जाएंगे। इसी मामले को लेकर हरियाणा फेडरेशन ऑफ इंजीनियर्स की मीटिंग शुक्रवार को कैनाल रेस्ट हाउस में प्रधान नितिन भट्टी की अध्यक्षता में हुई। इसका उद्देश्य इंजीनियर्स की लंबित मांगों की ओर सरकार का ध्यान दिलाना था।
विज्ञापन

फेडरेशन के प्रधान इंजीनियर नितिन भट्ट ने कहा कि सरकार उनके साथ भेदभाव कर रही है, वेतन विसंगतियों का मामला सरकार के पास 2010 से लंबित है। इसमें पीडब्ल्यूडी के चारों विभागों भवन एवं मार्ग, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी, सिंचाई एवं पंचायती राज विभाग के वित्तायुक्तों की अनुशंसा के उपरांत भी वित्त विभाग ने इंजीनियर्स की डा. एवं एचसीएस के समकक्ष वेतनमान होने के आदेश पारित नहीं किये। यही मूल मांग आज भी इंजिनियर्स के साथ अन्याय व भेद भाव को दर्शाती है, क्योंकि जब से हरियाणा बना है इंजीनियर, डॉक्टर, उप पुलिस अधीक्षक एवं एचसीएस चारों हर वेतन आयोग में बराबर थे, लेकिन 2006 के छठे पे कमीशन में भेदभाव कर दिया गया। इस मौके पर सचिव धर्मपाल, संदीप कुमार, सुरेंद्र कुमार, विजय गर्ग, सौरभ अलाहवत आदि कई उपमंडल अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें