यमुनानगर। बीते वर्ष वैध हुई कॉलोनियों में जल्द पक्की गलियों व नालियों की सौगात मिल सकती है। इसके लिए नगर निगम अफसर ई निविदा लगा रहे हैं। नालियां-गलियां बनने के साथ यहां अन्य विकास कार्य सिरे चढ़ाने की योजना तैयार की जा रही है। इससे उक्त कॉलोनियों के करीब एक लाख बाशिंदों को लाभ होगा।
ज्ञात हो कि नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी के अंतर्गत वर्ष-2018 में 69 कॉलोनियां वैध की गईं। इसके बाद वर्ष 2023 में पहले अप्रैल को 35 फिर अगस्त में 36 कॉलोनियां वैध की गईं। इन कॉलोनियों में जहां कहीं भी गलियां कच्ची हैं और जल निकासी के लिए नालियां नहीं हैं। वहां पक्की गलियां व नालियां बनाने की योजना है। इसके तहत नगर निगम की ओर से ई निविदा लगाई जा रही हैं। इसके अनुसार वार्ड 11 के तेजली में 6.01 लाख रुपये से नैब सिंह के घर से सुनील सांगवान के घर तक, वार्ड 11 की गधौली कॉलोनी पार्ट-2 में 9.52 लाख रुपये से राजेंद्र कुमार के घर से पवन कुमार के घर और माया राम के घर से राजेश रानी के घर तक, वार्ड 11 के सुंदरनगर में 14.14 लाख रुपये से वाइन शॉप से गुरचरण के घर तक व रमेश वाली गली में, वार्ड 11 की हनुमान कॉलोनी में 9.69 लाख रुपये से बबलू चावल गोदाम से उषा के घर तक, वार्ड 11 की भट्टा कॉलोनी में 8.35 लाख रुपये से मदन के घर वाली गली में, वार्ड नौ के सुंदरनगर में 31.23 लाख रुपये से इंदु बहल के घर से मोहन सिंह के घर तक, वार्ड 11 की गधौली कॉलोनी में 21.54 लाख रुपये से कंवरपाल के घर से अशोक कुमार व तेजली स्टेडियम के पीछे कलेक्शन प्वाइंट से मयंक के घर तक गलियों व नालियों का निर्माण होना है। ऐसे ही वार्ड-12 की मस्जिद कॉलोनी में 7.42 लाख, शंभू कॉलोनी-2 में 15.34 लाख, कैलाश नगर में 6.34 लाख, रूपनगर एक्सटेंशन-1 में 3.56 लाख, मलाह कॉलोनी में 3.35 लाख, राजेश कॉलोनी में 7.49 लाख, शम्भू कॉलोनी में 15.82 लाख, वार्ड 13 के ममीदी-1 में 7.46 लाख, जम्मू कॉलोनी-6 में 12.45 लाख, जम्मू कॉलोनी एक्सटेंशन-2 में 19.77 लाख, शांति कॉलोनी में 6.70 लाख, वार्ड 18 की माजरी कॉलोनी में 16.64 लाख, माजरी कॉलोनी-2 में 19.05 लाख, माजरी कॉलोनी में 42.36 लाख, औरंगाबाद में 20.83 लाख, जोड़ियों कॉलोनी-2 में 16.97 लाख, लेबर कॉलोनी में 17.40 लाख, गुगा माडी कॉलोनी में 8.20 लाख, जवाहर कॉलोनी में 9.42 लाख, खेड़ा बाबा कॉलोनी में 4.65 लाख, जवाहर नगर में 27.92 लाख, वार्ड 19 की खेड़ी रांगडान कॉलोनी में 9.05 लाख व 19.20 लाख, खेड़ी रांगडान कॉलोनी- 4 में 27.72 लाख, खेड़ी रांगडान कॉलोनी-3 में 9.93 लाख, जवाहर नगर-3 में 16.59 लाख, जिमखाना क्लब कॉलोनी में 24.42 लाख से गलियों-नालियों के काम होने हैं। इसके अलावा अन्य नई वैध कॉलोनियों में भी जहां गलियां कच्ची हैं और नालियां नहीं हैं, वहां इनके निर्माण के लिए अनुमान तैयार करने से लेकर ई निविदा लगाने की तैयारी है।
नई वैध कॉलोनियों में गलियां-नालियां व अन्य विकास कार्य कराए जाने हैं। सभी कार्य नियमानुसार ई-निविदा प्रक्रिया के तहत होंगे। पूरा प्रयास है कि यह कार्य जल्द शुरू व पूरे कराए जाएं।
- आयुष सिन्हा, आयुक्त, नगर निगम।