फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय के बाद नगर पालिका की ओर से मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नपा सचिव मोहित सैनी के नेतृत्व में कर्मचारियों की टीम ने शहर के मेन बाजार, नगर पालिका रोड, टेलीफोन एक्सचेंज रोड, कमेटी चौक पर दुकानों के आगे किया गया अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान नपा की टीम ने दुकानों के आगे सड़क पर रखे होर्डिंग बोर्ड, सामान रखने के लिए रखे बेंच व अन्य सामान को जब्त किया। 20 से अधिक दुकानदारों का कर्मचारियों द्वारा सामान जब्त किया गया और उन पर जुर्माना किया गया है। वहीं कुछ दुकानदारों की दुकानों के आगे बनाए गए निर्माण को भी तोड़ा गया। नपा की कार्रवाई से दिन भर दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। इस तोड़फोड़ कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया, वहीं दुकानदारों में रोष दिखाई दिया।
विज्ञापन

दरअसल नगरपालिका की ओर से बाजार में मुनादी करवाकर नपा की ओर से दुकानों के आगे बनाए गए अतिक्रमण को हटाने की चेतावनी दी गई थी। तीन दिन तक दुकानों के आगे बनाए गए अतिक्रमण न हटाए जाने पर नपा की ओर से अतिक्रमण को जेसीबी मशीन द्वारा हटाने बारे कहा गया।
मंगलवार को नगरपालिका की ओर से शहर में चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान का मेन बाजार के दुकानदारों ने विरोध किया। दुकानदारों ने नगरपालिका अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। दुकानदार रवि नागपाल, मॉन्टी नामदेव, अनिल कुमार, सुशील कुमार, सचिन गुप्ता, पवन पुजारा, सुमित चोपड़ा, अंकुश गुप्ता, विनय कंसल, अमित गुप्ता, वीरेंद्र, वीरेंद्र नामदेव आदि ने कहा कि नपा की ओर से बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के बारे में उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई। कर्मचारियों की टीम ने उनकी दुकानों के आगे रखे सामान को जबरन उठाकर ट्राली में डाल दिया। यह ठीक नहीं है। स्थानीय दुकानदारों का महामारी के कारण पहले ही कारोबार मंदा है। ऐसे में नगरपालिका की टीम द्वारा इस प्रकार बिना सूचना के अतिक्रमण हटाने के लिए चलाया गया अभियान गलत है। उनकी मांग है कि दुकानों के आगे बनाए गए थड़े न तुड़वाए जाएं।
विज्ञापन

नपा सचिव मोहित सैनी ने बताया कि शहर के लोगों की ओर से शिकायत दी थी कि मेन बाजार व अन्य सड़कों पर दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर अतिक्रमण किया जा रहा है। जिससे बाजार का रास्ता तंग होने के कारण हर समय जाम लगा रहता है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसके बाद नपा की ओर से रादौर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाना पड़ा है। अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे दुकानों के आगे अतिक्रमण न करें और कार्रवाई से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें