फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नेहरू पार्क रोड से हटाया अतिक्रमण, सामान जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारी सीजन में दुकानदार अपने पांव पसारने लगे है। उन्हें रोकने के लिए मंगलवार को नगर निगम की टीम ने शहर यमुनानगर पुलिस की मदद से मॉडल टाउन में नेहरू पार्क रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। निगमायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर सीएसआई हरजीत सिंह के नेतृत्व में सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण हटाया गया और दुकानदारों को अतिक्रमण न करने के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

सीएसआई हरजीत सिंह ने बताया कि नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा व अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार के निर्देशों पर शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। जोन एक में उनके नेतृत्व में बनी एसआई अमित कांबोज, एसआई प्रदीप दहिया, एएसआई सचिन कांबोज की टीम कार्रवाई कर रही है। वहीं, जोन 2 में सीएसआई सुनील दत्त के नेतृत्व में टीम अतिक्रमण हटा रही है। मंगलवार को उनकी टीम ने नेहरू पार्क रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इसके लिए उनकी टीम सुबह ट्रैक्टर ट्रॉलियां, अतिक्रमण रिमूवर, बेलदार व सफाई कर्मचारियों के साथ नेहरू पार्क पर पहुंची। टीम ने नेहरू पार्क से सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण हटाना शुरू किया। इस कार्रवाई में शहर थाना पुलिस ने एसआई अनिल कुमार व उनकी टीम ने भी सहयोग किया। दुकानदारों ने दुकानों के आगे रखे सामान को उठाकर अंदर रखना शुरू किया। इस दौरान निगम की टीम को जो सामान दुकान के बाहर व सड़क पर मिला उसे उठाकर निगम के वाहनों में लोड किया। कुछ दुकानदारों द्वारा त्योहारों को लेकर दुकानों के आगे टेंट लगाकर राखियां व अन्य सामान रखा हुआ था। जिसे निगम कर्मियों द्वारा हटाया गया। निगम ने दुकानों के आगे लगे सभी टेंटों को हटाकर सड़क किनारों को अतिक्रमण मुक्त बनाया। ताकि राहगीरों को सुगम राह मिल सके। निगम की टीम नेहरू पार्क से प्यारा चौक, नेहरू पार्क से एसपी आवास तक और नेहरू पार्क से गोविंदपुरी रोड तक अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों को सड़क पर सामान न रखने के लिए जागरूक किया। उन्होंने दुकानदारों को समझाया कि फुटपाथ व सड़कों पर सामान रखने से रास्ते अवरुद्ध हो जाते है। इससे सड़कों पर जाम लगता है और आमजन को परेशानी होती है। सड़क सुरक्षा व आमजन को सड़कों से निकलने में किसी तरह परेशानी न हो, इसके लिए नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। ताकि आमजन को सुगम राह मिल सके। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी दी कि यदि भविष्य में दुकानों के आगे सामान रखकर अतिक्रमण किया तो उसका चालान कर सामान जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें