फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अतिक्रमण होने से घटी सड़क की चाैड़ाई, रेलवे रोड पर लग रहा जाम

Mon, 01 Jun 2026 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रेलवे रोड पर नगर निगम कार्यलय के बाहर खडी रेहड़ी। संवाद
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर की व्यस्त रेलवे रोड पर इन दिनों अतिक्रमण और अव्यवस्थित यातायात के कारण यहां दिनभर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। स्थिति यह है कि कुछ सौ मीटर की दूरी तय करने में भी वाहन चालकों को कई मिनट लग जाते हैं।
विज्ञापन

रेलवे रोड पर बड़ी संख्या में रेहड़ी-ठेली संचालकों की ओर से सड़क किनारे अतिक्रमण किए जाने से मुख्य मार्ग संकरा हो गया है। सड़क का काफी हिस्सा घिर जाने के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहनों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजार क्षेत्र होने के कारण यहां पैदल चलने वाले लोगों की भी भारी आवाजाही रहती है, जिससे जाम की स्थिति और गंभीर हो जाती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार प्रशासन और नगर निगम को समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। वहीं, ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी के बावजूद नो-एंट्री के समय भारी वाहनों का प्रवेश जारी है। बड़े वाहन सड़क पर पहुंचते ही यातायात की रफ्तार थम जाती है और लंबा जाम लग जाता है। दुकानदारों और राहगीरों का कहना है कि त्योहारों और बाजार के व्यस्त दिनों में हालात और भी खराब हो जाते हैं। जाम के कारण व्यापार भी प्रभावित हो रहा है और लोगों का समय बर्बाद हो रहा है। लोगों ने प्रशासन से रेलवे रोड को अतिक्रमण मुक्त कराने, नो-एंट्री नियमों का सख्ती से पालन कराने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने की मांग की है। संवाद

रेलवे रोड पर नगर निगम कार्यलय के बाहर खडी रेहड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें