फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दंत चिकित्सा शिविर में की 58 लोगों की जांच

Mon, 01 Jun 2026 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
​शिविर में लोगों की जांच करते चिकित्सक। संस्था
विज्ञापन
जगाधरी। सेक्टर-17 स्थित पार्क नंबर एक में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की चंद्रशेखर शाखा की ओर से दंत चिकित्सा जांच शिविर लगाया गया। शिविर में दंत चिकित्सक डॉ. ललित गर्ग व डॉ. प्रथम मित्तल ने 58 लोगों की जांच की। उन्होंने मरीजों को दांतों और मसूड़ों की देखभाल, नियमित ब्रश करने की आदत, संतुलित आहार तथा दंत रोगों की रोकथाम के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि समय पर दंत परीक्षण करवाने से कई गंभीर समस्याओं का प्रारंभिक स्तर पर ही पता लगाया जा सकता है। जांच के दौरान जिन लोगों में दंत संबंधी समस्याएं पाई गईं, उन्हें आवश्यक उपचार संबंधी परामर्श दिया गया। वहीं, जरूरतमंद रोगियों को निशुल्क औषधियां भी वितरित की गईं। इस मौके पर सुनील जैरथ (शाखा कार्यवाह),विवेक वर्मा, हरीश, प्रमोद, हरिश गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, जितेंद्र बंसल, नरेंद्र गुप्ता, रमन गुप्ता तथा सुंदरलाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें