फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अतिक्रमण से लोग परेशान, सड़कों पर लग रहा जाम

Thu, 16 Oct 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
यमुनानगर से जगाधरी रोड पर लगे जाम में फंसे वाहन चालक। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। त्योहार के लिए बाजार गुलजार हैं। शहर की दुकानों पर खरीदारी करने वालों की भीड़ है। दुकानदारों ने अपना सामान दुकानों से बाहर रखा हुआ है। इससे सड़कों पर जाम लग रहा है। सबसे ज्यादा बुरा हाल यमुनानगर में रेलवे स्टेशन रोड का है। यहां पर दुकानदारों ने अपनी दुकानों का सामान 25 फीट आगे तक सड़कों तक रखा हुआ है।
दुकानदारों ने दुकानों के आगे टैंट लगवा दिए हैं। इससे लोगों के चलने की जगह नहीं बची। दुकानदाराें ने पैदल चलने के लिए बने फुटपाथ पर अपना कब्जा कर लिया है। अपनी जान को जोखिम में डाल कर लोग मजबूरी में सड़क पर चल रहे हैं। जिससे वह कभी भी वाहन की टक्कर से हादसे का शिकार हो सकते हैं। दूर जाने की जरूरत नहीं है। नगर नगर कार्यालय के दोनों गेटों के पास दुकानदारों ने टैंट लगाकर सामान बेचा जा रहा है, लेकिन यह अधिकारियों की नजर में आकर भी अनदेखा है।
विज्ञापन

शहर में पहले ही पार्किंग की जगह नहीं है। थोड़े बहुत वाहन अभी तक दुकानों के आगे खड़े हो जाते थे और लोग शॉपिंग कर लेते थे। परंतु अतिक्रमण की वजह से लोग अपने वाहनों को सड़कों के बीच में ही खड़ा कर रहे हैं। रेलवे स्टेशन रोड फाेरलेन है। दो लेन पर तो वाहन ही खड़े हो रहे हैं। दरअसल अब सभी लोग अपनी कारों व बाइकों पर ही वाहन खरीदने आते हैं। जगह न मिलने पर वह सड़क पर ही वाहन खड़ा कर देते हैं।
शहर से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। त्योहारों में बिक्री प्रभावित न हो इसलिए दुकानदार कुछ दिन की मोहलत मांग लेते हैं। दुकानदारों को कहा भी गया है कि वह खुद ही अपना सामान पीछे कर लें, परंतु वह मान नहीं रहे हैं। इसकी वजह से आमजन को परेशानी होती है। अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं नगर निगम कार्यालय के आगे पार्किंग के लिए जगह खाली करवाई थी। वहां पर दुकानदारों को सामान बेचने की अनुमति किसने दी इसका पता करेंगे।
विज्ञापन

- अनिल कुमार यादव, विशेष अधिकारी, नगर निगम।

यमुनानगर से जगाधरी रोड पर लगे जाम में फंसे वाहन चालक। संवाद

यमुनानगर से जगाधरी रोड पर लगे जाम में फंसे वाहन चालक। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें