सरस्वतीनगर। भारत विकास परिषद शाखा सरस्वतीनगर की तरफ से लोकमत परिष्कार कार्यक्रम चलाया गया। जिसमें मतदाताओं से संपर्क करते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव उत्सव में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
परिषद के प्रधान सुरेंद्र बंसल ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र में मतदान करना बहुत जरूरी है। एडवोकेट परवीन गोयल ने कहा कि मतदान का आधार राष्ट्र विकास, संस्कार, सुरक्षा, आर्थिक शक्ति, विकसित भारत इत्यादि विषयों को ध्यान में रखकर करना चाहिए।
कोषाध्यक्ष शिवचरण कपूर ने कहा कि भारतीय विकास परिषद एक सामाजिक संगठन है जिसका किसी राजनीतिक पार्टी से कोई जुड़ाव नहीं है। इस मौके पर प्रदीप गोयल, अनिल गोयल, देव बक्शी, विष्णु शर्मा, नरेश गुप्ता व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।