फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कांबोज समाज ने लोगों से की अधिक मतदान करने की अपील

Thu, 16 May 2024 06:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। क्षत्रिय महासभा की ओर से बुधवार को शहर की कांबोज धर्मशाला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता क्षत्रिय संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह ने की। प्रधान रामबीर सिंह तिगरा की देखरेख में आयोजित हुए कार्यक्रम में लगभग 150 से अधिक लोगों ने भाग लिया। बैठक में समाज के लोगों ने राष्ट्रहित में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। वहीं सभी से मतदान करने की भी अपील की गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में देश के लोगों को अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। संविधान में 18 वर्ष से अधिक के व्यक्ति को मत देने का अधिकार दिया गया है। मजबूत लोकतंत्र के लिए समय निकालकर सभी मतदान करे।इस अवसर पर रामबीर सिंह तिगरा, प्रताप खजूरी, धर्मपाल घिलौर, संदीप राणा उन्हेडी, भीम सिंह नाचरौन, दलीप सिंह कमालपुर, प्रो. रविश यमुनानगर, भूपेंद्र सिंह लाल छप्पर, राजपाल नाचरौन, रामपाल सरपंच अंटावा, चंदन सिंह पालेवाला, अशोक चौहान, वेद प्रकाश कमालपुर, मोहित राणा सरपंच उन्हेडी, नरेंद्र गोलनी, मास्टर राजबल गोलनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें