संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। एक सोच नई सोच संस्था की ओर से तेजली खेल परिसर में खिलाड़ियों को स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी का सहयोग करने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता के नेतृत्व में हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रथम बराड़ ने शिरकत की।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के ब्रांड एंबेसडर शशि गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 132वें एपिसोड में प्रथम बराड़ का उल्लेख किया था। उन्होंने कहा कि आमजन के सहयोग और नगर निगम के प्रयासों से यमुनानगर-जगाधरी को 47वीं रैंक मिली थी। अब सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है कि आगामी सर्वेक्षण में शहर को बेहतर रैंक दिलाने में योगदान दें। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों को डाबर के सहयोग से ग्लूकोज, सिपर, नारियल तेल व नारियल पानी वितरित किया गया। इस मौके पर हॉकी कोच हरजीत कौर, वेटलिफ्टिंग कोच जोगेश, पुष्पिंदर, रोहित, यश गुप्ता, तनीषा और हर्षिता मौजूद रहे।