फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मूर्ति स्थापना से पहले निकाली शोभायात्रा

Wed, 01 Apr 2026 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रादौर की वीआईपी कॉलोनी में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। - फोटो : टूंडला में ट्रेन स्कॉर्ट के साथ मारपीट करने वाले गिरफ्तार रेलयात्री पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। शहर की वीआईपी कॉलोनी में मंगलवार को निर्माणाधीन शिवमंदिर में मूर्ति स्थापना पर हवन का आयोजन किया गया। हवन में कॉलोनी व शहर के लोगों ने भाग लिया। सभी ने हवन में आहुति डालकर शांति व भाईचारे की कामना की।
मूर्ति स्थापना में आचार्य राजेश कुमार शास्त्री, इंदुशेखर शास्त्री, मनीष शर्मा, कृष्ण शर्मा, सुभाष चंद्र शर्मा द्वारा वेद मंत्रोच्चारण व विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा करवाई गई। मंदिर समिति के सदस्य धर्मबीर दारसी, रामपाल, सुशील कुमार, महेश अरोड़ा ने बताया कि मंदिर में शिव परिवार, शिवलिंग, नंदी जी, गणेश जी व हनुमान जी की मूर्ति स्थापित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूर्ति स्थापना से पहले शहर में कलश यात्रा का आयोजन किया गया। पहले मंदिर में स्थापित की गई मूर्तियों को लेकर शहर में शोभा यात्रा आयोजित की गई। जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभा यात्रा वीआईपी कॉलोनी से शुरू होकर एसके रोड से होते हुए जाट नगर पहुंची। जिसके उपरांत शोभा यात्रा बस स्टैंड रोड व अन्य मार्गों से होते हुए वापस वीआईपी कॉलोनी में संपन्न हुई। मूर्ति स्थापना को लेकर मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महेश अरोड़ा, लखबीर सिंह, रामस्वरूप, रोहित शर्मा सरपंच बापौली, शमशेर सिंह, रामपाल, मंगल सिंह, धर्मबीर दारसी, सुखबीर सिंह, बिंदर सैनी एमसी, राकेश कांबोज, राम मेहता, अभिषेक गुंबर, नंदलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें