डीएवी स्कूल में कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थी। स्कूल
रादौर। शहर के डीएवी स्कूल में सोमवार को रोटरी क्लब की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता स्कूल के प्रिंसिपल रमन शर्मा ने की। एसएमओ रादौर डॉ. विजय परमार व डॉ. पल्लवी मार्या ने स्कूल की छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचने के लिए वैक्सीन लगवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। जिसको देखते हुए सरकार ने स्कूलों में 14 से 15 वर्ष तक की छात्राओं को निशुल्क टीका लगाया जा रहा है। इस अवसर पर रोटरी क्लब के सचिव भारत माटिया विशेष रूप से मौजूद रहे। संवाद