हवन में आहुतियां डालते अतिथि, अधिवक्ता व अन्य। प्रवक्ता
जगाधरी। जिला बार एसोसिएशन जगाधरी की ओर से भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में अधिवक्ता सदन में हवन करवाया गया। हवन के बाद भंडारा लगाया गया। कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. दयानंद भारद्वाज मुख्यातिथि रहे। बार एसोसिएशन प्रधान विक्रांत सिंह चौहान के साथ सभी अधिवक्ताओं ने हवन में आहुति देकर सभी के मंगल की कामना की। इसके बाद भंडारा करवाया गया। भंडारे में सभी अधिवक्ताओं, कर्मचारियों सहित न्याययिक परिसर में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान विशाल गर्ग, महासचिव, शुभम गौतम, सह-सचिव, वरिष्ठ अधिवक्ता चमन लाल कौशिक, अधिवक्ता अशोक भार्गव सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद