संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। पुरानी डिस्पेंसरी बूड़िया में श्री शंकर रामलीला ड्रामेटिक क्लब की ओर से कराया जा रहा रामलीला मंचन शनिवार को संपन्न हो गया। अंतिम दिन कलाकारों ने कुंभकरण, मेघनाद व रावण वध का मंचन किया।
मंचन में दिखाया गया कि रावण कुंभकरण को नींद से जगाकर युद्ध में भेजता है। वहां श्रीराम व कुंभकरण के बीच युद्ध होता है। इसमें कुंभकरण मारा जाता है। इसके बाद वीर लक्ष्मण और मेघनाद के बीच युद्ध का मंचन होता है। दोनों के बीच काफी लंबे समय तक युद्ध चलता है।
अंत में जिसमें मेघनाद मारा जाता है। इसके बाद मुक्ति संग्राम का मंचन होता है। इसमें रावण व श्रीराम के बीच लंबे समय तक युद्ध चलता है और रावण मारा जाता है। मंचन के समापन पर श्रीराम आरती हुई, जिसमें दर्शकों ने श्रीराम का आशीर्वाद लिया।