फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रासलीला में चित्रा सखी लीला का मंचन, भावुक हुए श्रद्धालु

विज्ञापन
सखी लीला का मंचन करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
यमुनानगर। भगवान परशुराम भवन, गोविंदपुरी में चल रही श्रीकृष्ण रासलीला के दूसरे दिन चित्रा-सखी लीला का मंचन किया गया। लीला के जरिये संदेश दिया गया कि भगवान श्रीकृष्ण से संबंधित कोई भी कार्य राधा कृपा और अनुमति के बिना पूर्ण नहीं होता है। श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त करने के लिए पहले श्रीराधा का आशीर्वाद आवश्यक है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर मुख्यातिथि रहे। वृंदावन से आए जय प्रिय शरण दास महाराज और उनकी टीम की ओर से विभिन्न लीलाओं का मंचन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ माल्यार्पण के साथ हुआ। मंचन में दिखाया गया कि चित्रा सखी को भगवान श्रीकृष्ण का चित्र बनाने के लिए कहा गया, लेकिन वह चित्र नहीं बना सकीं। इसके बाद उन्होंने श्रीराधा से चित्र बनाने की अनुमति मांगी। अनुमति मिलने के बाद उन्होंने एक दिन में श्रीकृष्ण का चित्र बनाकर यशोदा माता को सौंप दिया।
लीला का भावुक प्रसंग उस समय आया, जब चित्रा सखी ने यशोदा माता से चित्र बनाने के बदले श्रीकृष्ण को ही मांग लिया। पहले दिए वचन के कारण यशोदा माता भावुक होकर रोने लगीं। इस पर श्रीकृष्ण ने चित्रा सखी को आश्वासन दिया कि वह एक रूप में उनके साथ रहेंगे और दूसरे रूप में माता यशोदा के साथ रहेंगे, जिससे किसी को दुख न हो।
विज्ञापन

इस दौरान मार्केट कमेटी अध्यक्ष विपुल गर्ग, भगवान परशुराम सेवा समिति अध्यक्ष राकेश त्यागी, मार्केट कमेटी सचिव मोहित बैरी, सतपाल शर्मा, मायाराम शर्मा, गौरव त्यागी, अरुण त्यागी आदि माैज्ूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें