प्रतियोगिता जीतने के बाद स्कूल में छात्र का स्वागत करते स्टाफ सदस्य। संस्थान
- फोटो : 1
व्यासपुर। गणपति कॉन्वेंट स्कूल के छात्र नमन ने राज्य स्तरीय हैंडबॉल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय टीम में स्थान बनाया है। 12वीं के राय अभिषेक चंडीगढ़ और वरिष्ठ हरियाणा राज्य योगासन चैंपियनशिप में प्रथम स्थान रहे। 12वीं के अमरदीप ने राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विजेता बने और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। एनसीसी कैडेट हार्दिक शर्मा ने एक भारत श्रेष्ठ भारत शिविर की राष्ट्रीय समूह नृत्य प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल किया। विद्यालय प्रबंधक नरेंद्र बिंद्रा ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया। प्राचार्या रजनी भारती और उप-प्रधानाचार्या रचना ने विद्यार्थियों व अभिभावकों को बधाई दीं। संवाद