फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कर्मचारी आज करेंगे कृषि मंत्री के आवास पर प्रदर्शन

Tue, 25 Aug 2026 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
शहर में रोष मार्च निकालकर नारेबाजी करते सफाई व दमकल कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर पालिका और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को लगातार उन्नीसवें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने नगर निगम परिसर में एकत्र होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और शहर में रोष प्रदर्शन किया। मंगलवार को कर्मचारी रादौर विधायक एवं कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के आवास पर प्रदर्शन कर उन्हें ज्ञापन सौंपेंगे।
कर्मचारियों ने कहा कि 13 मई को सरकार के साथ हुए समझौते के बावजूद मांगों को लागू करने संबंधी लिखित आदेश जारी नहीं किए गए हैं। इसके विरोध में राज्य कमेटी ने हड़ताल को दो दिन और बढ़ाकर 26 अगस्त तक जारी रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इस दौरान लोगों को हैंडबिल वितरित कर सरकार की नीतियों के बारे में जानकारी दी गई। नगरपालिका शाखा प्रधान पपला, अग्निशमन जिला प्रधान विजेंद्र सिंह, नगरपालिका शाखा सचिव सुभाष व अग्निशमन जिला सचिव रिंकू कुमार ने कहा कि सरकार मांगों का समाधान करने के बजाय पुलिसिया दमन के जरिये आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक मानी गई मांगों के लिखित आदेश जारी नहीं होते, आंदोलन जारी रहेगा। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान महिपाल सौदे, नगरपालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान प्रवेश परोचा, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला प्रधान जोत सिंह, ने कहा कि 13 मई को सरकार के साथ हुई बैठक में 17 मांगों पर सहमति बनी थी।
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि यदि 26 अगस्त तक मांगों के संबंध में आदेश जारी नहीं हुए तो हड़ताल को अनिश्चितकालीन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें