फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रोडवेज कार्यशाला में कर्मचारियों ने किया हवन

Sun, 03 Nov 2024 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। रोडवेज डिपो की कार्यशाला में विश्वकर्मा अवतरण पर्व श्रद्धा व उत्साह से मनाया गया। इस दौरान सभी कर्मचारियों ने सुबह कार्यशाला पहुंच कर सफाई की। यहां कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की।
इस दौरान कार्यशाला में किसी प्रकार का कोई काम नहीं किया गया। कर्मचारियों ने सभी औजारों की पूजा की। इस दौरान कार्यालय में हवन करवाया गया। डिपो महाप्रबंधक संजय रावल मुख्यातिथि रहे। आचार्य कमलेश शास्त्री ने हवन करवाया। महाप्रबंधक रावल ने कहा कि हर वर्ष रोडवेज कर्मचारी विश्वकर्मा पूजा श्रद्धा पूर्वक करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में भगवान विश्वकर्मा को सृजनकर्ता कहा गया है। भगवान विश्वकर्मा ही दुनिया के पहले शिल्पकार, वास्तुकार और इंजीनियर हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्मशास्त्र के अनुसार, जहां एक तरफ ब्रह्मा ने इस संसार की रचना की। वहीं, भगवान विश्वकर्मा ने संसार को सुंदर व व्यवस्थित बनाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज के दिन भगवान विश्वकर्मा की उत्पत्ति हुई थी। इस दिन निर्माण, मरम्मत, सृजन सहित औजारों से जुड़े लोग भगवान विश्वकर्मा की पूजा करते हैं। आचार्य कमलेश शास्त्री ने बताया कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विश्वकर्मा ने लंका, भगवान कृष्ण की द्वारिका और महाभारत काल में इंद्रप्रस्थ का निर्माण किया था। इस दौरान हरिनारायण शर्मा, देवेंद्र मेहता, चालक रमेश कुमार, मुख्य मैकेनिक अमरनाथ, ईसम सिंह गुर्जर, जगदीश कुमार, हरबंस सिंह, शीशपाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें