थर्मल पावर प्लांट के बाहर नारेबाजी करते कर्मचारी। स्वयं
यमुनानगर। हरियाणा पावर जेनरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के खिलाफ प्रदेशभर के थर्मल पावर स्टेशनों पर विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। इसी क्रम में थर्मल यमुनानगर में वीरवार को 16वें दिन भी कर्मचारियों ने दो घंटे का संयुक्त शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया और नारेबाजी कर रोष जताया। प्रदर्शन की अगुवाई प्रोजेक्ट ऑर्गेनाइजर अनिल कुमार ने की। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों के पूरा न होने पर नाराजगी जताई और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।
कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगों को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। प्रदर्शन में थर्मल यमुनानगर के प्रधान धर्मबीर, वरिष्ठ उपप्रधान अजय जून, सचिव सतीश शर्मा, कैशियर शामलाल, संयुकत सचिव श्यामबीर, प्रमोद कुमार, चेयरमैन सतबीर टिवाणा, गुरदीप सैनी, मंजीत देवा, प्रवेश कुमार, राकेश कादियान व अन्य माैजूद रहे। संवाद