फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाइवुड फैक्टरी में कर्मचारी की हत्या

विज्ञापन
छोटेलाल की फाइल फोटो। - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

यमुनानगर। सदर थाना के ईशोपुर स्थित प्लाइवुड प्लाइवुड फैक्टरी में मंगलवार की रात साथी ने 45 वर्षीय कर्मचारी की डंडे से हमला कर हत्या कर दी। थाना सदर पुलिस ने फैक्टरी के चौकीदार की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों को बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा होता था। इस पर आरोपी ने वारदात को अंजाम दे दिया।
मृतक की पहचान महरानी थाना मेहमूदपुर जिला गोपालगंज बिहार निवासी छोटेलाल के तौर पर हुई है। वहीं आरोपी बिहार के गांव सहरसा के मदन लाल उर्फ सीतामणी का रहने वाला है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद छोटेलाल का शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस को दी गई शिकायत में राजाराम वासी गांधी नगर कालोनी ने बताया कि वह आर्मी से नायक के पद से रिटायर है। वह पाइन प्लाइवुड फैक्टरी में चौकीदार है। हर रोज की तरह मंगलवार की शाम 7 बजे फैक्टरी पहुंचा था। इस दौरान पता चला कि फैक्टरी में काम करने वाले मदन व छोटेलाल की आपस में बहस हुई है। ठेकेदार संतोष राय ने दोनों का समझौता करवा दिया था। रात करीब 10:00 बजे दोनों ही खाना खाकर सो गए थे। छोटे लाल मच्छरदानी लगा कर सो रहा था।
विज्ञापन

वह फैक्टरी में चक्कर लगाकर आया तो छोटेलाल के चीखने की आवाज सुनाई दी। बैटरी की लाइट से देखा तो मदन डंडे से छोटेलाल की पिटाई कर रहा था। उसने आवाज लगाई तो मदन डंडा लेकर भाग गया। नजदीक जाकर देखा तो छोटेलाल के माथे, आंख, मुंह व नाक पर चोट के निशान थे। इस पर उसने इस बारे में फैक्टरी के मालिक पुनीत को सूचना दी और अन्य कर्मचारियों की मदद से छोटेलाल को अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी मौत हो गई।
हत्या की सूचना मिलते ही सदर थाना एसएचओ मनोज कुमार टीम सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लिया और कार्रवाई शुरू की। उन्होंने बताया कि हत्या आपसी झगड़े के चलते की गई है। मसलन कभी खाने को लेकर झगड़ा हो गया तो कभी छोटी-छोटी बात पर बहस हो गई। बुधवार को पुलिस ने आरोपी मदन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

छोटेलाल की हत्या के आरोप के मदन को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। इस पर चलते मदन ने डंडे से छोटेलाल की पिटाई कर दी। गंभीर चोटें आने से छोटे लाल की मौत हो गई। - मनोज कुमार, एसएचओ, सदर यमुनानगर थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें