जगाधरी वर्कशॉप रोड पर व्यस्त कमानी चौक के नजदीक वीरवार रात चोरों ने
सैमसंग शोरूम को निशाना बनाया। चोर शोरूम से करीब छह लाख रुपये के एलईडी और
माइक्रोवेव चुरा ले गए। सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मौके पर आकर साक्ष्यएकत्र
किए।
लाजपत नगर निवासी अभिषेक मल्होत्रा ने बताया कि वह रोजाना की तरह
वीरवार रात को शोरूम बंद कर घर चले गए। शुक्रवार सुबह उनके शोरूम के
पड़ोसी दुकानदार ने फोन पर सूचना दी कि उनके शोरूम के ताले और शटर टूटा
पड़ा है। अभिषेक फौरन शोरूम पहुंचे और शटर उठाकर भीतर घुसे।
शोरूम के अंदर
सामने दीवार पर लगे 14 एससीडी और चार माइक्रोवेव गायब थे। उन्होंने इसकी
सूचना पुलिस को दी। पुलिस अधिकारियों और सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मौके पर
आकर जांच पड़ताल की।
सीसीटीवी तोड़े
चोरों ने पहले मेन शटर के
लॉक को तोड़ा और फिर शटर के साइड के ताले काटे। इन तालाें को चोर अपने साथ
ले गए। दुकान के भीतर सीसीटीवी लगे थे। चोरों ने सीसीटीवी तोड़ दिए और उनकी
तार भी अपने साथ ले गए। दुकान में वाशिंग मशीन, टीवी और अन्य
इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम भी रखे थे। लेकिन चोरों ने केवल एलईडी और माइक्रोवेव
ही चोरी किए।
व्यस्त मार्ग पर है शोरूम
शोरूम से थोड़ी दूरी पर
कमानी चौक है, जो नेशनल हाईवे 73 पर बना है। शोरूम से कुछ दूरी पर ही बस
अड्डा है। रात के समय जगाधरी वर्कशॉप रोड पर वाहनों का आना-जाना लगा रहता
है। शोरूम के सामने पेट्रोल पंप हैं। इस मार्ग पर पुलिस की गश्त भी रहती
है। इसके बावजूद चोरों ने आसानी से चोरी को अंजाम दिया।
बिलासपुर में दिनदहाड़े घर में चोरी
यमुनानगर।
बिलासपुर में चोरों ने दिनदहाड़े चौराही रोड पर एक बैंड मास्टर के घर
चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर 12 हजार रुपये और सोने के गहने चोरी कर
ले गए। पुलिस को दी शिकायत में रविंद्र ने बताया कि शुक्रवार को वह अपनी
दुकान पर था और बच्चे स्कूल गए थे। उसकी पत्नी अपने काम पर गई हुई थी। करीब
12 बजे चोरों ने ताले तोड़कर उसके घर की अलमारी में रखे 12 हजार रुपये और
सोने के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने मौके पर आकर छानबीन की, वहीं
बीती रात पुलिस स्टेशन से कुछ दूरी पर वेद व्यास वाली गली में एक मोबाइल की
दुकान का शटर तोड़कर चोर करीब 45 हजार रुपये के मोबाइल और अन्य सामान चोरी
कर ले गए। दुकान मालिक सतपाल ने बताया कि चोराें ने उसकी दुकान से पुराने
मोबाइल, एमपी थ्रीप्लेयर, मेमरी कार्ड, चार्जर, डिस्प्ले, टच मोबाइल की
बैटरियां और अन्य सामान चोरी कर लिए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इसके
बाद सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।