फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बिजली कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस

Tue, 03 Mar 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
मशाल लेकर प्रदर्शन करते यूनियन के पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन के कर्मचारियों ने हरियाणा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले निगम प्रबंधन की कथित कर्मचारी-विरोधी नीतियों और राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में शांतिपूर्ण मशाल जुलूस निकाला। कर्मचारियों ने नियमितीकरण समेत लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई।
मशाल जुलूस कन्हैया साहिब चौक से शुरू होकर मधु होटल मार्ग से होते हुए नेहरू पार्क तक निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया और नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। आंदोलन का नेतृत्व हरियाणा कर्मचारी महासंघ के राज्य महासचिव अशोक शर्मा और सर्कल सचिव मनदीप शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन नेताओं ने बताया कि वर्ष 2008 से कार्यरत कर्मचारियों की अस्थायी पहचान संख्या (टेम्परेरी आईडी) को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर उन्हें नियमित किया जाए। इसके अलावा कर्मचारियों की अन्य समस्याओं से संबंधित 14 सूत्रीय मांगों को भी शीघ्र लागू करने की मांग की गई है। इस अवसर पर मुख्य रूप से नितिन राणा, कर्म सिंह, राजेश कश्यप, कवरपाल, राजेश कम्बोज, सुनील सैनी सहित अन्य कर्मचारी नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें