फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में बिजली कर्मियों का रोष प्रदर्शन

Sat, 13 Dec 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने शुक्रवार को कलायत कार्यालय में रोष प्रदर्शन किया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि नई पॉलिसी कर्मचारी विरोधी है। जोखिमपूर्ण, सुरक्षा और सेवा पर इसका गहरा असर पड़ेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एएलएम सुरेंद्र कुमार ने कहा कि लागू की जा रही वर्तमान तबादला नीति कर्मचारियों के हित में नहीं है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय परिषद ने 1 दिसंबर को अतिरिक्त मुख्य सचिव, विद्युत विभाग, हरियाणा को पत्र भेजकर पॉलिसी में संशोधन या रद्द करने का निवेदन किया था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विभाग में तकनीकी और फील्ड कर्मचारियों पर लागू की गई ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी 2025 कर्मचारी विरोधी, व्यवहारिक कठिनाइयों और सुरक्षा संबंधी जोखिमपूर्ण है। बिजली निगम का कार्य अन्य विभागों से भिन्न, अत्यंत तकनीकी और जोखिमपूर्ण होता है तथा यह सीधे उपभोक्ता सेवा से जुड़ा है।

प्रत्येक कार्यालय, शाखा और उपखंड की कार्यप्रणाली, जिम्मेदारियां और क्षेत्रीय परिस्थितियाँ अलग-अलग

हैं, और कई शाखाओं में आपस में कोई प्रत्यक्ष समानता नहीं है। इस अवसर पर सब यूनिट प्रधान नरेंद्र श्योकंद, सचिव विक्रम कालवन, उपप्रधान रोहताश, अनिल, जगबीर, जयपाल, सोनू शर्मा, प्रवीण एएलएम, राजेश कुमार और सुरेंद्र आदि उपस्थित रहे। संवाद

कर्मचारी हितों के खिलाफ है पॉलिसी ः रामपाल

ढांड। हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन हेड ऑफिस भिवानी के आह्वान पर सब यूनिट ढांड के कर्मचारियों ने सरकार की ऑनलाइन तबादला पॉलिसी के विरोध में गेट मीटिंग कर जोरदार नारेबाजी करते हुए रोष व्यक्त किया। गेट मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए सब यूनिट चेयरमैन एसएसए रामपाल ने कहा कि ट्रांसफर पॉलिसी कर्मचारी हितों के खिलाफ है। संवाद
विज्ञापन


पॉलिसी रद्द करने की उठाई मांग

राजौंद। सेंटर काउंसिल के आह्वान पर विद्युत प्रसारण निगम के कर्मचारियों की बैठक बिजली घर के प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक में ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी का विरोध जताया। बैठक की अध्यक्षता अश्विनी ढांडा सब यूनिट प्रधान ने की जबकि संचालन मुकेश कोटडा ने किया। इस अवसर पर सब यूनिट प्रधान अश्विनी ढांडा ने कहा कि ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के कारण कर्मचारियों की बदली होने से विभाग में कर्मचारियों में एक्सीडेंट का खतरा ज्यादा रहेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें