फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खंभा टूटने से बिजली आपूर्ति दो दिन से ठप, ग्रामीण परेशान

Sat, 28 Dec 2024 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापनगर। कस्बा में चल रहे सड़क चौड़ीकरण का कार्य करते समय अर्थमूवर मशीन से एक खंभा और एक ट्रांसफार्मर टूट गया। जिसकी वजह से मोहल्ले में दो दिन से बिजली व्यवस्था ठप पड़ी है। बिजली न आने से मोहल्ला वासी काफी परेशान है।
विज्ञापन

देर शाम टूटे बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर तो बिजली विभाग के कर्मचारियों ने सड़क से हटाकर साइड में कर दिए थे, लेकिन दो दिन से मोहल्ले में बिजली नहीं है। बिजली न होने से रोजमर्रा के कार्यों में काफी परेशानी हो रही है।
ललित कुमार, पुष्कर रोहिल्ला, सोमनाथ, आदेश, गोल्डी शर्मा, रामजी लाल ने बताया कि बिजली न होने से घर में पीने के पानी की भी समस्या उत्पन्न हो गई है। इसके साथ ही पशुओं के लिए चारा काटना,नहाना, कपड़े धोने की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा अवैध कब्जे तोड़ने से पहले बिजली की लाइनों को साइड में करवाना चाहिए था। तोड़े जा रहे अवैध कब्जों से ही बिजली की लाइनें भी क्षतिग्रस्त हो रही हैं। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हालांकि बिजली विभाग के कर्मचारी टूटी लाइन को ठीक करने में लगे हुए है, लेकिन बरसात होने की वजह से काम में देरी हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें