फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: 26 को सुनी जाएंगी बिजली संबंधी शिकायतें

Mon, 24 Nov 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम परिचालन परिमंडल के अधीक्षक अभियंता नरेंद्र कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं की बिजली संबंधित शिकायत निवारण हेतु उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम के अध्यक्ष योगराज 26 नवंबर को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक एक्सईएन ओपी डिवीजन, यूएचबीवीएन, यमुनानगर में सभा का आयोजित करेंगे। एक्सईएन ओपी डिवीजन, यूएचबीवीएन, यमुनानगर में आयोजित होने वाली इस बैठक में बिजली से संबंधित वह समस्याएं जिनका स्थानीय अधिकारियों (एसडीओ/एक्सईएन) से मिलने के उपरांत भी कोई समाधान नहीं हो पा रहा है ऐसी समस्याओं को उपभोक्ता फोरम के समक्ष रख सकते हैं। दो साल से पुराने और कोर्ट केस और बिजली की चोरी से संबंधित केस की इस दौरान नहीं सुने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें