बिलासपुर। बिजली निगम के एसडीओ कार्यालय में चोरी हो गई। चोर एएफएम के कार्यालय में घुस कर वहां से सील मीटर को चोरी कर ले गए। इन मीटर को जांच के लिए लैब में भेजा जाना था। यह घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बिजली निगम के एसडीओ ने बताया कि एएफएम सुनील कुमार के कार्यालय का ताला तोड़ कर चोरों ने सील मीटर चोरी कर लिया। यह मीटर लैब में जांच के लिए भेजा जाना था उसे चोरी कर लिया। यह वारदात कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे देखने पर पता चला कि रात एक से दो बजे के बीच एएफएम कार्यालय का ताला तोड़ कर चोरी की गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
अन्य मामले में थाना बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में दरियांपुर गांव के सतीश कुमार ने बताया कि वह सुबह खेतों में गया तो कमरे का दरवाजा खुला पड़ा था। कमरे से ट्यूबवेल स्टार्टर व 30 फीट तार गायब मिला। बाद में उसे पता चला कि किसान अमीलाल, शेर सिंह, के ट्यूबवेल से भी स्टार्टर से लेकर कमरे तक के तार चोरी हुआ है। इस पर उन्होंने थाने में शिकायत दी। पुलिस चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।