फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कलेक्टर रेट 44 हजार पार फिर भी अव्यवस्था की मार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मॉडल टाउन शहर की सबसे महंगी जमीन वाले क्षेत्रों में शुमार है, बावजूद इसके यह अव्यवस्था की मार झेल रहा है। हालांकि यहां कई रेस्तरां, होटल, मॉल, बैंक, स्कूल-कॉलेज से लेकर वीआईपी आवास हैं, तब भी सफाई, सड़क व पानी निकासी के मामले में हालात बिगड़े हुए हैं। मौजूदा स्थिति ये है कि सड़कों व प्लॉटों में कचरे व मलबे के ढेर हैं, वहीं जगह-जगह फुटपाथ पर टाइल्स व सीवर के ढक्कन टूटे व धंसे हैं और कई जगह सड़कों किनारे बरम गायब तो कहीं नाले जाम हैं। ऐसे ही यहां नेहरू पार्क में ओपन जिम के उपकरण टूटे व सफाई के बिगड़े हालात हैं। इसके लिए वार्ड से इनेलो पार्षद विनोद मरवाह नगर निगम अफसरों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उनका आरोप है कि उक्त व्यवस्थाएं नगर निगम के अंतर्गत है, जिन्हें सुचारू रखने में अफसर गंभीर नहीं हैं। जिसका खामियाजा मॉडल टाउन के लोग भुगत रहे हैं, वह भी तब जब यहां मेयर, एमएलए व अन्य वीआईपी भी रहते हैं।
बता दें कि मॉडल टाउन में जमीन का रिहायशी कलेक्टर रेट 44 हजार रुपये प्रति वर्ग गज के पार है, जो नए साल में दस फीसद बढ़ाकर 48950 रुपये प्रति वर्ग गज करना प्रस्तावित है। ऐसे ही व्यावसायिक कलेक्टर रेट 90200 को वर्ष 2024 में 99220 रुपये प्रति वर्ग गज करने की तैयारी है। इस तरह साल दर साल यहां जमीन के भाव बढ़ रहे हैं, बावजूद इसके यहां के निवासियों सहित यहां रोज आने-जाने वाले हजारों लोग सफाई, सड़क, निकासी जैसी सुविधाओं की दरकार झेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर आवास के बाहर ही मिली अव्यवस्था
रविवार को हमारी टीम ने मॉडल टाउन में जायजा लिया तो मेयर आवास के बाहर कुछ कदम की दूरी पर रखे दो कूड़ेदान कचरे से अटे मिले और उसके बाहर भी कचरा फैला था। यही नजारा एसपी आवास व नेहरू पार्क के सामने रखे कूड़ेदान पर था। यमुना क्लब के बाहर नाला गंदगी से पूरा तरह जाम मिला और नेहरू पार्क सहित संतपुरा रोड पर टाइल्स धंसे पाए। संतपुरा रोड पर एक के बाद एक चार सीवर के ढक्कन धंसे व टूटे थे। शहीद भगत सिंह पार्क के पास कचरे के ढेर लगे थे और सड़क किनारे से बरम गायब था। यही हालात कई जगह दिखे। कचरे के साथ मलबा भी सड़कों किनारे, फुटपाथ व खाली प्लॉटों में पड़ा नजर आया।

अगर ऐसा है तो इस बारे में संबंधित शाखा के अफसर से बात करेंगे। कहीं भी समस्या है तो उसके समाधान के निर्देश देंगे।
- आयुष सिन्हा, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें