फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बिजली कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Tue, 04 Aug 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
निगम कार्यालय व्यासपुर में नारेबाजी कर रोष प्रकट करते कर्मचारी। मोर्चा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को निगम कार्यालय व्यासपुर में कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने बिजली निगम के निजीकरण, स्मार्ट मीटर लगाने और विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए प्रधान अमीर चंद ने कहा कि सरकार बिजली निगम का विभाजन कर गुरुग्राम और नूंह क्षेत्र के लिए अलग एग्री डिस्कॉम बनाकर निजीकरण की दिशा में कदम बढ़ा रही है, जिसका संयुक्त मोर्चा पुरजोर विरोध करेगा। बिजली सेवाओं का निजीकरण कर्मचारियों और उपभोक्ताओं, दोनों के हित में नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने स्मार्ट मीटर लगाने के फैसले का भी विरोध करते हुए कहा कि इसका सीधा असर उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। साथ ही आरोप लगाया कि बिजली कर्मचारियों को जोखिम भत्ता नहीं दिया जा रहा है, जिससे उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों की लंबित मांगों का जल्द समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 11 से 13 अगस्त तक प्रदेशव्यापी हड़ताल की जाएगी। इस दौरान बिजली निगम का कामकाज प्रभावित रहेगा। प्रदर्शन में रविंद्र सैनी, रमन गर्ग, प्रदीप कुमार, रणजीत सिंह, प्रमोद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें