फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: इलेक्ट्रीशियन, वाटरमैन युवाओं के पसंदीदा ट्रेड

Wed, 19 Jun 2024 05:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। आवेदन प्रक्रिया के अंतिम दो दिन शेष हैं। विभाग की ओर से 21 जून तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आईटीआई में सीट से चार गुना आवेदन अभी तक हो चुके हैं, वहीं अंतिम दिनों में आवेदन करने में भी काफी तेजी आई है।
जिले की सबसे बड़ी एवं नोडल आईटीआई में दाखिला लेना विद्यार्थियों की प्राथमिकता है। इस आईटीआई में सबसे ज्यादा ट्रेड और सीट हैं। 64 साल पुरानी आईटीआई में एनसीवीटी की कुल 32 ट्रेड हैं। इन 32 ट्रेड की कुल 83 यूनिट हैं। ऐसे में यह संस्थान विद्यार्थियों की प्राथमिकता में शामिल है। यही कारण है कि इस आईटीआई में सीट से चार गुना आवेदन हो चुके हैं।
विज्ञापन

नोडल आईटीआई में कुल 1344 सीटें हैं। जिसके लिए अब तक कुल 5075 विद्यार्थी आवेदन कर चुके हैं। वहीं आवेदन के लिए अभी दो दिन शेष हैं, ऐसे में आवेदन की संख्या 5400 के पार होने की उम्मीद है। विभाग की ओर से आवेदन बंद होने के बाद दाखिले का शेड्यूल जारी किया जाएगा।
उम्मीद है कि इस माह के अंत तक दाखिले शुरू हो जाएंगे। नोडल आईटीआई में सबसे ज्यादा सीट और ट्रेड हैं। इस दौरान सभी ट्रेड में काफी आवेदन हुए हैं। लेकिन कुछ ट्रेड ऐसी हैं जो सबसे ज्यादा डिमांड में है। हर विद्यार्थी इन ट्रेड को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल कर रहा है।

आईटीआई की सभी ट्रेड में आवेदन हो रहे हैं। लेकिन विद्यार्थियों का सबसे ज्यादा रूझान इलेक्ट्रिशियन व वायरमैन ट्रेड में हैं। चूंकि इस ट्रेड के प्रशिक्षकों की बाजार व औद्योगिक जगत में भारी मांग है। वहीं रोजगार मेले के दौरान भी कंपनियों की ओर से इन ट्रेड के लिए सबसे ज्यादा विद्यार्थियों का चयन किया जाता है।
दो साल के इलेक्ट्रिशियन कोर्स के लिए नोडल आईटीआई में कुल 40 सीट हैं। जिसके लिए 500 से ज्यादा आवेदन हो चुके हैं। इसके अलावा दो साल के वायरमैन कोर्स की भी 40 सीट हैं। जिसके लिए करीब 400 आवेदन हुए हैं। इन दो ट्रेड के अतिरिक्त मैकेनिक मोटर व्हीकल, प्लंबर, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशिनिरिंग टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक मशीन, मशीनिस्ट ट्रेड की भी विद्यार्थियों में काफी डिमांड है।
विज्ञापन


आईटीआई में आवेदन चल रहे हैं। 21 जून तक विद्यार्थी संस्थान में पहुंचकर आवेदन कर सकते हैं। संस्थान में आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। अंतिम दिनों में आवेदन करने में तेजी आई है। विद्यार्थियों को शेड्यूल की जानकारी पोर्टल पर ही प्राप्त होगी। - पवन कुमार कांबोज, कार्यवाहक प्राचार्य, आईटीआई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें