फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: निर्माणाधीन मकान से बिजली का सामान चोरी

Sat, 14 Jun 2025 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। गुर्जर नगर कॉलोनी में चोरों ने निर्माणाधीन मकान से बिजली का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

गुर्जर नगर निवासी राधव गुर्जर ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कॉलोनी में मकान बना रहा है। वह सात जून की शाम को निर्माणधीन मकान से काम खत्म करवाकर अपने घर आ गया था। सुबह जब वह वापस गया तो उसे वहां पर सामान बिखरा मिला। जांच करने पर मकान से एसी के फिटिंग पाइप व बिजली की तारों के बंडल गायब मिले। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें