फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: धमाके के साथ धू-धू कर जली इलेक्ट्रिक स्कूटी

Sat, 13 Jun 2026 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मचारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सौंधी मोहल्ला क्षेत्र में मंगलवार को इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक धमाके के साथ आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के दौरान अफरातफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आजाद नगर निवासी बृजभूषण ने बताया कि उनकी इलेक्ट्रिक स्कूटी एक परिचित लेकर गया था। वह सौंधी मोहल्ला क्षेत्र से गुजर रहा था कि अचानक स्कूटी से धुआं निकलने लगा। उसने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत स्कूटी को सड़क किनारे रोक दिया और उससे दूर हट गया। कुछ ही क्षण बाद स्कूटी में जोरदार धमाका हुआ और उसमें आग भड़क उठी।
विज्ञापन

आग लगने के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने करीब 20 मिनट में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बृजभूषण ने बताया कि उन्होंने इलेक्ट्रिक स्कूटी करीब दो वर्ष पहले खरीदा था। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में बैटरी या किसी तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें