फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: लावारिस कुत्तों के झुंड से कस्बावासी परेशान

Sat, 22 Nov 2025 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
साढौरा में घर के पास गली में झुंड बनाकर बैठे लावारिस कुत्ते। संवाद
विज्ञापन
साढौरा। कस्बा में लावारिस कुत्तों का आतंक दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। कई स्थानों पर अक्सर लावारिस कुत्तों को झुंडों को बैठे देखा जा सकता है। अंकित भसीन, शिवदेव वर्मा व राहुल ने बताया कि आलम यह है कि लावारिस कुत्तों से परेशान होकर लोग सुबह व देर रात को घरों से निकलने से भी कतराने लगे हैं। लावारिस कुत्ते अक्सर आने-जाने वाले लोगों पर झपट पड़ते हैं। कई बार ये कुत्ते एक दूसरे कुत्ते से लड़ते-लड़ते बीच सड़क में भी आ जाते हैं, जिससे दोपहिया वाहन चालकों का इनमें टकरा कर गिरने का खतरा बना रहता है। कई बार ये लोगों की बाइक या कार के पीछे भागते हैं। इस सबके बावजूद भी नगर पालिका इन कुत्तों की समस्या से निजात दिलाने के लिए कोई विशेष कदम नहीं उठा रही है। आए दिन बच्चे लावारिस कुत्तों के शिकार हो रहे हैं। बच्चों को घरों में कैद करके रखना पड़ रहा है। लोग मांग कर रहे हैं कि नगर पालिका कुत्तों को पकड़ने के लिए अभियान चलाएं और उनकी नसबंदी कराएं, ताकि उनकी संख्या नियंत्रित हो सके।
विज्ञापन


जल्द करवाई जाएगी इनकी नसबंदी : शालिनी शर्मा
नगर पालिका अध्यक्ष शालिनी शर्मा ने बताया कि लावारिस कुत्तों की समस्या के समाधान के लिए नगर पालिका गंभीरता से काम कर रही है। कुत्तों की नसबंदी करवाने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया है। स्वीकृति मिलते ही यह काम किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें