फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: टोलियों में हो रहीं चुनावी चर्चाएं

Sun, 08 Sep 2024 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जैसे-जैसे राजनीतिक दलों की टिकट फाइनल होने के बाद प्रत्याशियों के नाम सामने आने लगे हैं, वैसे ही चुनावी चर्चाओं से माहौल भी गर्म होने लगा है। इन दिनों गांव व शहर में हर नुक्कड़ पर लोग एकजुट होकर चुनावी चर्चाएं करते नजर आ जाएंगे। चुनाव पर चर्चा के दौरान टोलियां कई-कई घंटे तक बनी रहती है।

चौपाल, चाय की दुकान और घरों में भी बैठे लोगों का मानना है कि इस बार चुनाव बहुत ही दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि लोकसभा के बाद अब विधानसभा चुनाव में सभी पार्टियों के प्रत्याशियों में इस बार कड़ी टक्कर का मुकाबला होने वाला है। कौन जीतेगा, कौन हारेगा यह अभी भी कहना मुश्किल है। इस बार मतदाता भी पूरी तरह से जागरूक है दिखाई दे रहें हैं। पार्कों आदि में सैर करने वालों के मुंह पर भी चुनाव की चर्चा बनी हुई है।
विज्ञापन

बलबीर सिंह, राजेश बिंद्रा, संजीव वालिया, सुरजीत सिंह, सुमित पाल सिंह, हरि नारायण ने कहा कि हर पार्टी के नेता और समर्थक वोटर तक अपनी पहुंच बन रहे है, लेकिन इस बार विधायक उसे ही चुनना चाहिए जो शहर में हो रही बेरोजगारी, चोरी और लूटपाट की वारदातों पर लगाम लगा सके। लोगों ने कहा कि जो भी नेता आता है, वह चुनाव में वादा तो कर जाता है लेकिन बाद में कोई किसी को नहीं पहचानता।
विज्ञापन

इस बार सोच समझ कर ही विधानसभा का नेता सोच समझकर चुनना पड़ेगा। इस बार ऐसा विधायक चुनेंगे जो शिक्षित हो क्योंकि अगर विधायक शिक्षित होगा तो ही उसे युवाओं की शिक्षा के बारे में चिंता करेगा और वह शिक्षा के महत्व को समझ पाएगा। हमें बिना किसी डर और लालच के अपनी वोट का सही इस्तेमाल करना होगा अगर हम ऐसा नहीं किया और सही विधायक न चुन पाए तो हमें पांच साल तक परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें