फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने बनाए गलत वोटर कार्ड

Wed, 09 Apr 2014 04:45 PM IST
अमर उजाला, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। लोकसभा चुनाव की भागमभाग में निर्वाचन आयोग गलतियों पर गलतियां किए जा रहा है। पहले कई मतदाताओं के मोबाइल पर उनके संबंधित बूथ का पता गलत भेज डाला तो अब वोटर कार्डों में भी अनेक त्रुटियां सामने आई है। एक महिला के वोटर कार्ड में पिता के नाम के स्थान पर पति का नाम तो पति के वोटर कार्ड में भी गलत फोटो और घर का पता लिख डाला। इसी के चलते अब वोटर परेशान हैं कि वे लोकसभा चुनाव में वोट दे सकेंगे या नहीं।
विज्ञापन

प्रोफेसर कॉलोनी के विजय शर्मा ने बताया कि उनका तीन साल पहले वोटर कार्ड गुम हो गया था। लोकसभा के चुनाव के नजदीक आने पर अपने और पत्नी के नए वोटर कार्ड के लिए आवेदन किया था। मंगलवार को जब उन्हाेंने डीएवी गर्ल्स स्कूल में बने सेंटर से दोनों वोटर कार्ड लिए तो पत्नी के वोटर कार्ड में पिता के नाम के स्थान पर मेरा नाम लिखा था और जब अपना वोटर कार्ड जांचा तो उसमें किसी और का फोटो और घर का पता गलत लिखा मिला।
-बाक्स-
सप्ताहभर पहले निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए उनके बूथ और वोटर नंबर संबंधित जानकारी मोबाइल फोन पर एसएमएस के माध्यम से भेजी थी। लेकिन विभाग ने एक ही एसएमएस सैकड़ों मतदाताओं के मोबाइल फोन पर भेज दिया। इसमें सभी मतदाताओं का बूथ इस्लमिया प्राइमरी स्कूल, बीबीपुर बताया गया। इसके अलावा भी कई लोगों पर अलग-अलग बूथों के एसएमएस पहुंचे, जिसे देखकर लोग परेशान हो गए।
विज्ञापन

वर्जन
विभाग की ओर से मोबाइल पर मैसेज भेजने के लिए ट्रायल किया जा रहा था। इस दौरान तकनीकी खराबी के चलते एक ही मैसेज कई लोगाें के पास चला गया। इस पर विभाग की ओर से गलती को स्वीकार करते हुए दूसरा मैसेज मतदाताओं तक पहुंचाया गया था। वहीं, मतदाताओं की वोटर कार्ड संबंधित त्रुटियों का मामला संज्ञान में नहीं आया है।
विज्ञापन

आंचल गर्ग, जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें